फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : कैफे में शराब बेचने को लेकर हुआ विवाद, पुलिसकर्मी और संचालक के बीच मारपीट के बाद हुआ हंगामा

Sat, 03 Aug 2024 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शहर के बजाज नगर थाना इलाके में कल रात एक कैफे शराब बेचे जाने को लेकर हुए विवाद में एक पुलिस वाले ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिसकर्मी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में बजाज नगर थाना क्षेत्र में त्रिवेणी पुलिया के पास ग्रैब ए कॉफी नामक कैफे पर एक युवक को पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद विरोध में वहां भारी भीड़ एकत्रित हो गई और हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि रात कैफे में शराब बेचे जाने को लेकर पुलिसकर्मी और कैफे संचालक के बीच विवाद हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब 9 बजे सादा वर्दी में मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर फूलचंद का समय सीमा के बाद कैफे में शराब बेचने को लेकर संचालक के साथ विवाद हो गया। इस पर कैफे में काम करने वाले आकाश मेहता को एसआई ने थप्पड़ जड़ दिया, जिस पर उसके दोस्त बलजीत सिंह ने ऐतराज उठाते हुए एसआई को बिना सबूत के मारपीट करने को लेकर झगड़ा किया। मारपीट की सूचना पर बजाज नगर और आसपास के क्षेत्रों से पुलिस मौके पर पहुंची। 

मौके पर मौजूद बलजीतसिंह ने पुलिसकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जबरन मारपीट किए जाने की बात की, जबकि एसआई फूलचंद का कहना था कि कैफे में शराब बेचने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसमें बलजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने मारपीट की। बहरहाल घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज ने मामले में कहा है कि जल्द ही मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें