फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 'वहां पहुंचकर खून बहाओ', यूके के बासित शरीफ ने दी जयपुर डायलॉग्स के मंच पर हमले की धमकी

Sun, 01 Nov 2026 02:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर डायलॉग्स को यूके में रहने वाले बासित शरीफ नाम के व्यक्ति की ओर से वीडियो जारी कर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। वीडियो में उसने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को 'हिंदू आतंकवादी' बताते हुए वहां पहुंचकर उनका खून बहाने की अपील की है।
विज्ञापन
जयपुर डायलॉग्स के संस्थापक संजय दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर डायलॉग्स को एक वीडियो के जरिए हिंसा की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जयपुर डायलॉग्स के अनुसार, यूके में रहने वाले बासित शरीफ नाम के व्यक्ति ने वीडियो जारी कर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को निशाना बनाने की बात कही है। वीडियो में उसने जयपुर डायलॉग्स में आने वाले लोगों को 'हिंदू आतंकवादी' बताते हुए वहां पहुंचकर उनका खून बहाने की अपील की है। उसने यह भी कहा कि अगर वह खुद वहां पहुंच सकता तो वह भी खून बहाता।

विज्ञापन


वीडियो जारी कर लोगों से हिंसा करने का आह्वान

जयपुर डायलॉग्स को मिले वीडियो में बासित शरीफ कथित तौर पर लोगों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हिंसा करने की अपील करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह जयपुर डायलॉग्स में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका खून बहाने की बात कहता है। साथ ही उसने खुद कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने की बात कहते हुए कहा कि अगर वह वहां पहुंच सकता तो खुद भी ऐसा करता।

संस्थापक संजय दीक्षित बोले- पुलिस को दी सूचना

जयपुर डायलॉग्स के संस्थापक संजय दीक्षित ने इस धमकी की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके साथ ही कार्यक्रम की सुरक्षा बढ़ाने के लिए निजी सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है।
दीक्षित ने कहा कि इस तरह की धमकियां पहले भी मिलती रही हैं और उनके लिए यह कोई नई बात नहीं है। फिलहाल, धमकी देने वाले व्यक्ति के वीडियो को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है और कार्यक्रम की सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें