राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
राजधानी जयपुर की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक गोपालपुरा रोड से अब गुर्जर की थड़ी तक एलिवेटेड रोड बनने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल 320 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले कार्यों की आधार शिला रखेंगे। इनमें गोपाल पुरा एलिवेटेड रोड प्रमुख है। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे सांगानेर स्टेडियम और वंदे मातरम रोड स्थित खरबास सर्किल पर होगा। गोपालपुरा से गुर्जर की थड़ी एलिवेटेड सड़क की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। यह सड़क जयपुर को मानसरोवर, अजमेर रोड और सोढ़ाला के लिए तीन तरफ से जोड़ती है। हर रोज यहां घंटों जाम लगता है। यहां एक दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थान है जिससे हजारों की तादाद में बच्चे सड़कों पर निकलते हैं। हैवी ट्रैफिक जाम से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में जलभराव और सीवरेज जैसी बड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा इन प्रोजेक्ट्स की योजना तैयार की गई है।
गोपालपुरा बायपास पर एलिवेटेड रोड का शिलान्यास
-
218 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 2.16 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
-
यह रोड गोपालपुरा फ्लाईओवर से गुर्जर की थड़ी तक बनेगी
-
सीधे जाने वाले वाहन चालकों को मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात
-
हजारों वाहन चालकों को होगा फायदा
112.89 करोड़ रुपये के सीवरेज कार्य का शिलान्यास
-
पृथ्वीराज नगर दक्षिण से सटे सांगानेर जोन-2 में 61 किमी लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी
-
15,796 घरों को सीवर कनेक्शन मिलेगा
-
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट: स्वर्ण विहार STP
-
30 कॉलोनियों को होगा लाभ, जिनमें विनायक विहार, दादूदयाल नगर, शक्ति विहार, बालाजी विहार, शिवशंकर कॉलोनी समेत अन्य शामिल