फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेम विवाह करने की कीमत युवक ने जान देकर चुकाई, जयपुर में बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या; खौफनाक

Tue, 24 Jun 2025 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: गोविंद का शव सड़क किनारे सिर कुचला हुआ मिला। आसपास के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या में अत्यधिक क्रूरता बरती गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने समाज में रिश्तों की सच्चाई और इंसानियत की हालत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 27 वर्षीय गोविंद प्रजापत की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में हत्या का शक उसके ससुराल वालों पर जताया गया है, जिनसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

गोविंद ने करीब एक साल पहले पायल नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। यह शादी सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ मानी जा रही थी, जिसके चलते पायल के परिजन शुरुआत से ही इस रिश्ते के खिलाफ थे। गोविंद और पायल ने समाज की बंदिशों को दरकिनार कर एक-दूसरे से शादी की थी और उनका एक बच्चा भी है। दोनों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी।


पढ़ें: मां चिल्लाई तो आवाज सुनकर बेटे ने अपनी जान जोखिम में डाला, जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला; हड़कंप

विज्ञापन


घटना जयपुर जिले के खो नागोरियान थाना क्षेत्र में हुई, जहां गोविंद का शव सड़क किनारे सिर कुचला हुआ मिला। आसपास के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या में अत्यधिक क्रूरता बरती गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पुलिस फिलहाल पायल के परिवार के कुछ सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक रूप से मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है, जहां सामाजिक प्रतिष्ठा और तथाकथित इज्जत के नाम पर एक युवक की जान ले ली गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पायल और उसके मासूम बच्चे का संसार उजड़ चुका है, और गोविंद की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें