फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर क्राइम: राजधानी में बाइक सवार का अपहरण कर 1.08 लाख रुपये लूटे, सड़क किनारे फेंक हुए फरार

Fri, 23 Oct 2026 12:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शिवदासपुरा थाने के एएसआई रामअवतार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब अज्ञात नकाबपोश बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के शिवदासपुरा थाना पुलिस ने चाकसू कट के पास से 26 वर्षीय युवक का अपहरण कर 1.08 लाख रुपये लूटने के मामले में चार नकाबपोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित को सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार शाम प्राथमिकी दर्ज की। भांकरोटा के रहने वाले पीड़ित दिनेश कुमार माली बुधवार देर रात करीब 1 बजे चाकसू से बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चाकसू कट से एक गाड़ी उनके पीछे लग गई।

विज्ञापन


कार से टक्कर मारकर बाइक से गिराया
कुछ दूरी पर अयोध्या नगरी के पास बदमाशों ने अपनी गाड़ी से उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद गाड़ी से नकाबपोश चार बदमाश नीचे उतरे। बदमाशों ने मारपीट करते हुए पीड़ित की आंखों पर कपड़ा बांध दिया। वे उन्हें जबरन पकड़कर अपनी गाड़ी में डाल ले गए। चलती गाड़ी में बदमाश उनके साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद वे उन्हें सुनसान जगह ले गए और जेब में रखे 1.08 लाख रुपये छीन लिए।

पढे़ं: कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, सीताराम लांबा बोले- संगठन-कार्यकर्ताओं के दफ्तरों पर ताले लगा दो
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से पहुंचे थाने
रुपये लूटने के बाद बदमाश उन्हें गाड़ी से नीचे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और मुख्य सड़क पर पहुंचे। उन्होंने वहां राहगीरों की मदद ली और शिवदासपुरा थाने पहुंचकर गाड़ी सवार नकाबपोश लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें