जयपुर के निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। सभी घायलों का SMS अस्पताल में इलाज जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी जयपुर में निवरू रोड बाइपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार तीन बार पलटी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार निवरू की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोग उछलकर बाहर जा गिरे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।