फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Building Collapse: चार मंजिला जर्जर हवेली ढही, पिता-बेटी की दर्दनाक मौत, 5 लोगों को मलबे से बाहर निकाला

सार

जयपुर में सुभाष चौक के पास शुक्रवार रात 4 मंजिला जर्जर हवेली ढह गई। हादसे में पिता-बेटी की मौत पांच लोगों को मलबे से रेस्क्यू किया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। SDRF और प्रशासन ने इलाके को खाली कराया है।

विज्ञापन
1 of 5
जयपुर में जर्जर हवेली गिरी - फोटो : अमर उजाला

जयपुर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी चार मंजिला जर्जर हवेली रात करीब 12 बजे भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि सात लोग मलबे में दब गए थे। राहत और बचाव दल ने पांच लोगों को बाहर निकाल लिया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



 
विज्ञापन

2 of 5
बचाव कार्य में लगी सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। यह पुराना भवन चूने से बना हुआ था और काफी समय से जर्जर स्थिति में था। इस हवेली में करीब 20 से अधिक लोग किराए पर रहते थे, सभी पश्चिम बंगाल के मूल निवासी बताए जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें: Rajasthan Flood News: राजस्थान में जल प्रलय: चंबल खतरे के निशान से 3 मी. उपर, आज 5 जिलों में रेड अलर्ट

विज्ञापन

3 of 5
बारिश के कारण कमजोर हुआ मकान - फोटो : अमर उजाला

हादसे में 33 वर्षीय प्रभात और उसकी 6 साल की बेटी पीहू की मौत हो गई, जबकि प्रभात की पत्नी सुनीता (25) घायल हो गई। रेस्क्यू टीमें चार अन्य लोगों को रात में ही मलबे से बाहर निकाल चुकी थीं।

4 of 5
रात 12 बजे भरभराकर गिरी हवेली - फोटो : अमर उजाला

मौके पर सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटीं रहीं। रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह 7 बजे तक चला। घटनास्थल पर एसीपी माणक चौक पीयूष कविया, रामगंज थाना प्रभारी सुभाष कुमार और सुभाष चौक थाना प्रभारी लिखमाराम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेस्क्यू करने में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने एहतियातन आसपास के इलाके को खाली करवा लिया है और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि जर्जर भवनों की जांच कर अगला कदम उठाया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें