फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: नेशनल हेराल्ड मामले में BJP ने राहुल-सोनिया पर लगाए गंभीर आरोप, बंगाल हिंसा पर ममता को सुनाई खरी-खोटी

Wed, 16 Apr 2025 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

National Herald Case: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2008 में नेशनल हेराल्ड का पब्लिकेशन बंद हो गया, कांग्रेस ने उसे 90 करोड़ रुपये दिए। एक राजनीतिक दल किसी प्राइवेट बॉडी को लोन नहीं दे सकती, यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के देशभर में धरने और प्रदर्शन करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन उनका अधिकार है, पर उन्हें जमीन और फंड लूटने का अधिकार नहीं है। राठौड़ ने आगे कहा कि 1937 में नेशनल हेराल्ड शुरू हुआ था, उस समय 5,000 शेयर होल्डर थे। यह संपत्ति स्वतंत्रता सेनानियों की है, किसी खानदान की जागीर नहीं है।

विज्ञापन

 
मदन राठौड़ ने कहा कि यह कंपनी जब बन रही थी, तब सरदार पटेल ने इसके लिए हो रहे धन संग्रह पर सवाल उठाया था कि जिस तरह से लोगों से पैसा लिया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभान गुप्ता ने भी इसके लिए धन इकट्ठा किया था, पर जो स्वतंत्रता सेनानियों की प्रॉपर्टी थी, वह अब खानदान की प्रॉपर्टी बना दी गई।

यह भी पढ़ें- Jaipur: CM भजनलाल बोले- समाज के असली नायक हैं पुलिसकर्मी, वर्दी-मैस भत्ते में वृद्धि की घोषणा, यह सौगात भी दी
विज्ञापन

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2008 में नेशनल हेराल्ड का पब्लिकेशन बंद हो गया, कांग्रेस ने उसे 90 करोड़ रुपये दिए। एक राजनीतिक दल किसी प्राइवेट बॉडी को लोन नहीं दे सकती, यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि जब नेशनल हेराल्ड की कंपनी एसोसिएट जनरल लोन नहीं चुका पाई तो कॉर्पोरेट षड्यंत्र करके गांधी परिवार के पास संपत्ति आ जाए, इसके लिए यंग इंडिया नाम से एक कंपनी बनाई गई। इस कंपनी में 38 फीसदी शेयर सोनिया गांधी के और 38 फीसदी शेयर राहुल गांधी के पास रखे गए। शेष शेयर मोतीलाल बोहरा और ऑस्कर फर्नांडिज जैसे लोगों के पास थे। राठौड़ ने आरोप लगाया कि इस कंपनी के नाम नौ करोड़ के इक्विटी शेयर ट्रांसफर कर दिए गए केवल 50 लाख रुपए में। जिस कंपनी को यह शेयर दिए गए उस कंपनी में 76 फीसदी की भागीदारी माता और पुत्र की थी। उन्होंने कहा कि जिसकी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल में हजारों करोड़ की जो प्रॉपर्टी थी, वह भी इस यंग इंडिया के नाम पर ट्रांसफर हो गई और 90 करोड़ रुपये जो कांग्रेस ने दिए वह ‘राइट ऑफ’ कर दिए गए। यह एक बड़ा षड्यंत्र था हजारों करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को हड़पने का।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ईडी ने मोतीलाल बोरा, पवन बंसल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सबसे बुलाकर पूछा पर किसी के पास भी जवाब नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 लाख रुपये में 90 करोड़ का राइट ऑफ हो जाना और करोड़ों की संपत्ति एक अनजानी सी अनाम सी कंपनी के हाथ चले जाना, यह गांधी परिवार मॉडल ऑफ डेवलपमेंट है। नेशनल हेराल्ड को सरकार द्वारा संपत्ति दी गई थी, उसे खुर्द-बुर्द करने का यह भ्रष्टाचार का खुला आचरण है। ईडी ने सेक्शन 8 में रिपोर्ट दी। कोर्ट ने कहा है कि 25 तारीख को इस मामले में सुनवाई करेंगे, इसमें हाय-तौबा क्यों? सोनिया जी और राहुल जी बेल पर हैं इस मामले में, कोर्ट ने उन्हें कोई राहत नहीं दी। राठौड़ ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या देश में कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए? क्या हजारों करोड़ों की प्रॉपर्टी को षडयंत्र पूर्वक कब्जा करने पर हम सब चुप रह जाएं? मोदी सरकार में कानून अपना काम कर रहा है, करेगा और करता रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bikaner News: आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत; इलाके में मची अफरातफरी
 

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि ममता जी वोट बैंक के लिए कितना गिरेंगी, यह समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में हिंदू मारे जा रहे हैं, पलायन कर रहे हैं। एक ही गली में हिंदू की दुकान तोड़ी जा रही है और मुस्लिम की छोड़ी जा रही है। टीवी पर दिखाया जा रहा है, सारे चैनल बयां कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने पत्नी के इलाज के लिए पैसे बचा के रखे, उसे लूट लिया गया। वहां का दलित समाज पीड़ित है, क्या पूरी मानवीयता से शून्य हो गई है ममता जी। दंगाइयों को पूरी छूट दे रखी है। हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय सुरक्षा बल वहां पहुंचे हैं। लोग डर रहे हैं कि सुरक्षा बल चले गए तो फिर ऐसा ही तांडव होगा।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ितों के साथ है। उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। उनके सुरक्षा के लिए काम कर रही है। मां माटी मानुष के बारे में बोलने वाली ममता को न मानुष दिखाई दे रहा है और न ही मां, केवल वोट बैंक की चिंता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें