फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवारों का हुड़दंग, खतरनाक स्टंट कर तलवारें लहराईं, सात गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 04:29 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार युवकों द्वारा तलवारें लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
बाइक सवारों ने हाईवे पर तलवार लहराकर फैलाई दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 20 से अधिक बाइकों पर सवार 40 से 50 युवाओं ने जयपुर-दिल्ली हाईवे पर काफिला निकालकर जमकर हुड़दंग मचाया। यह घटना गलता गेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब सवा दस बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन




वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक न केवल ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि चलती बाइकों पर तलवारें लहराकर राहगीरों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। कुछ युवक खतरनाक तरीके से बाइक लहराते हुए स्टंट भी करते नजर आए, जिससे हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी जोखिम में पड़ गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror News: मनोहरपुर में ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी का खुलासा, 2000 लीटर तेल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए गलता गेट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। जांच के बाद सोमवार रात पुलिस टीम ने दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फरहान (24), असगर अली (33), मोहम्मद अजीम (32), अजरूद्दीन उर्फ अज्जु (28), सलीम कुरैशी (35), तौसिफ खान (26) और जिशान खान (20) शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन युवाओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और हथियारों के प्रदर्शन जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल न हों और यदि कहीं ऐसी घटनाएं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव हो रही है, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें