फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राहुल गांधी के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर गहलोत का बचाव, कहा- उनसे बड़ा देशभक्त कौन?

Tue, 05 Aug 2025 05:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद राहुल गांधी के समर्थन में उतरे अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल ने कोई गोपनीय जानकारी साझा नहीं की है। चीन की घुसपैठ से जुड़ी जानकारियां पहले से सार्वजनिक डोमेन में हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के लिए कई बार आवाज उठाई है और उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना अनुचित है।
 
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर राहुल गांधी का किया बचाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा चीनी घुसपैठ को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर की गई टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनके समर्थन में सामने आए हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि राहुल गांधी ने कोई गोपनीय या संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कहा कि गलवान में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत, चीन की लगभग 2000 किलोमीटर तक की घुसपैठ और उससे जुड़ी जानकारियां पहले से ही इंटरनेट और मीडिया के विश्वसनीय स्रोतों पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chittorgarh News: उद्योगों के लिए आवंटित भूमि पर माफिया का कब्जा, अवैध खनन से बन गए गहरे गड्ढे
 
गहलोत ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हवाला देते हुए कहा कि वह भी समय-समय पर चीन की गतिविधियों पर चिंता जताते रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह मुद्दा गंभीर था, तब संसद में इस पर बहस होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar News: सड़क हादसे ने छीनी 11 साल की ताइक्वांडो खिलाड़ी की जिंदगी; बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, आई मौत
 
गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है, उनके पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी शहीद हुए। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उन्होंने 4,000 किलोमीटर पैदल चलकर जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाई है। गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई उनसे बड़ा देशभक्त हो सकता है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें