फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों के लिए बढ़ेंगे उड़ानों के विकल्प

Sat, 24 Oct 2026 03:55 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू होगा। करीब 72 फ्लाइट के संचालन की तैयारी है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और जोधपुर के लिए उड़ानों के विकल्प बढ़ेंगे।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार से विंटर शेड्यूल लागू होने जा रहा है। नए शेड्यूल में करीब 72 फ्लाइट के संचालन की तैयारी है। इससे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे। वहीं, जयपुर से जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट भी नए शेड्यूल का हिस्सा होगी। हालांकि, कुछ नई उड़ानों के लिए यात्रियों को नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विंटर शेड्यूल के साथ जयपुर से संचालित होने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय में भी बदलाव होगा। जयपुर से दुबई जाने वाली दोनों फ्लाइट रविवार से नए समय पर संचालित होंगी। वहीं, 17 नवंबर से जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट दोबारा शुरू होने की तैयारी है। इससे बैंकॉक जाने वाले यात्रियों को सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

सुबह से रात तक इन शहरों के लिए उड़ानें

नई समय-सारिणी के अनुसार, जयपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट सुबह 5:25 बजे रवाना होगी। नवी मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान सुबह 7:10 बजे और दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 7:30 बजे उड़ान भरेगी।

जोधपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट सुबह 7:40 बजे संचालित होगी। दिल्ली के लिए एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे और इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा लखनऊ के लिए इंडिगो की उड़ान शाम 4:10 बजे, बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रात 8:35 बजे और मुंबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रात 10:15 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान न्यूज: मदन राठौड़ के बयान पर कांग्रेस का हमला, अभिषेक चौधरी बोले- माफी मांगें या दें इस्तीफा

दुबई की उड़ानों के समय में भी बदलाव

विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ जयपुर से दुबई जाने वाली दोनों उड़ानों के समय में रविवार से बदलाव होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का नया समय जांचने की सलाह दी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से नवंबर भी अहम रहेगा। 17 नवंबर से जयपुर-बैंकॉक फ्लाइट दोबारा शुरू होने की संभावना है। इससे बैंकॉक जाने वाले यात्रियों को सीधी उड़ान का विकल्प मिलेगा। नए शेड्यूल के लागू होने के बाद जयपुर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन संशोधित समय-सारिणी के अनुसार होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें