फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट: मुंबई की फ्लाइट दो घंटे लेट, बेंगलुरु जाने वाली उड़ान का समय भी बदला

Mon, 26 Oct 2026 02:20 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट आज दो घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं, अकासा एयर की जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का समय कल से बदलकर दोपहर 12:10 बजे कर दिया गया है।

विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कुछ फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। एयर इंडिया की जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट आज दो घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं, अकासा एयर की जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का नया शेड्यूल जरूर देख लेना चाहिए।

मुंबई जाने वाली फ्लाइट अब 11:15 बजे भरेगी उड़ान

जयपुर एयरपोर्ट से जारी शेड्यूल के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 1359 आज सुबह 11:15 बजे रवाना होगी। आमतौर पर यह फ्लाइट सुबह 9:05 बजे उड़ान भरती है। संचालन संबंधी कारणों से आज इसके समय में बदलाव किया गया है। इसके चलते मुंबई जाने वाले यात्रियों को करीब दो घंटे की देरी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: पहली बार टैबलेट से होगी भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए चयन बोर्ड का बड़ा कदम

बेंगलुरु की फ्लाइट का समय भी बदला

अकासा एयर की जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। फ्लाइट संख्या QP-1529 बेंगलुरु से जयपुर सुबह 10:50 बजे पहुंचती है। इसके बाद वापसी में फ्लाइट संख्या QP-1530 बनकर जयपुर से बेंगलुरु के लिए रवाना होती है। पहले यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन अब कल से इसके प्रस्थान का समय बदलकर दोपहर 12:10 बजे कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें