फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी से मचा हड़कंप

Sun, 13 Sep 2026 01:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह भोपाल से दिल्ली जा रही  एअर इंडिया की फ्लाइट की तकनीकी खराबी के बाद एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रारंभिक जानकारी में विमान के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई है, हालांकि एयर इंडिया या एयरपोर्ट प्रशासन ने अभी इंजन फेलियर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह  एअर इंडिया की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार विमान भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद पायलट ने एहतियातन विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

उड़ान के दौरान सामने आई तकनीकी खराबी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद पायलट ने किसी तरह का जोखिम न लेते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया। प्रारंभिक तौर पर विमान के इंजन में खराबी आने की बात सामने आ रही है। विमान के जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत की सांस ली। विमान को सुरक्षित उतारने के बाद तकनीकी टीम ने उसकी जांच शुरू करने की तैयारी की।

इंजन फेलियर की आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि, अभी तक  एअर इंडिया या जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विमान के इंजन फेलियर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विमान में कितने यात्री सवार थे और तकनीकी खराबी की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। विमान की तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही खराबी की वास्तविक वजह और घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें