फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सीनियर अकाउंटेंट ने कंपनी से उड़ाए 1.10 करोड़ रुपए, ऑडिट में खुली पोल; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 09:05 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर में एक निजी कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट ने बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर करीब 1.10 करोड़ रुपए अपने, पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। ऑडिट के दौरान मामला सामने आने पर सोडाला थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक खंडेलवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों और रकम के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी अभिषेक खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर साउथ पुलिस ने एक निजी कंपनी से करीब 1.10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और गबन करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था और उसने कंपनी के बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों रुपए अपने और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। मामले का खुलासा कंपनी की ऑडिट के दौरान हुआ।

विज्ञापन


शिकायत के बाद शुरू हुई पुलिस जांच
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 26 मई को पीड़ित नरेश गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सोडाला थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीनियर अकाउंटेंट के पद पर था तैनात
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक खंडेलवाल (28) पुत्र रतन लाल बनिया निवासी गांव खेलना, थाना प्रागपुरा, जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल करधनी इलाके के एबीएम कनकपुरा स्थित फ्लैट में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी 1 अप्रैल 2025 से 4 मई 2026 तक जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था। कंपनी के बैंकिंग लेन-देन और वित्तीय प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी उसी के पास थी।
विज्ञापन


ऑडिट में सामने आई करोड़ों की गड़बड़ी
पीड़ित नरेश गुप्ता ने रिपोर्ट में बताया कि 25 मई 2026 को वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट के दौरान वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पता चला कि आरोपी ने बिना किसी अनुमति के कंपनी के खाते से करीब 1 करोड़ 3 लाख 72 हजार 881 रुपए अपने, पत्नी, रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।

पत्नी और परिचितों के खातों में भेजी रकम
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी नाजिया बानो सहित कई अन्य व्यक्तियों और फर्मों के खातों में रकम भेजी। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए, उनका कंपनी से कोई व्यावसायिक संबंध नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के फरार होने की आशंका पर सोडाला थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए।ॉ

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के नीचे चल रहा था काम, अचानक धंसी मिट्टी और चली गई दो अधिकारियों की जान
विज्ञापन


पूछताछ में कबूला अपराध
पूछताछ के दौरान आरोपी अभिषेक खंडेलवाल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में अन्य नामजद आरोपियों और रकम के उपयोग की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें