फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: संजू सैमसन नहीं रियान पराग संभालेंगे टीम की कमान, राजस्थान रॉयल्स में ये बड़ा बदलाव क्यों? जानिए

Thu, 20 Mar 2025 05:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

IPL 2025 RR Captain : राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के लिए रियान पराग को अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है। संजू सैमसन पूरी तरह फिट होने के बाद कप्तानी संभालेंगे। फिलहाल वे विकेटकीपिंग और फील्डिंग की मंजूरी मिलने तक केवल बल्लेबाजी करेंगे।
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होना है। इससे पहले टीम में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की है कि आईपीएल 2025 के पहले तीन मैचों के लिए रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। रियान पराग को घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव है। अब IPL में उनके लीडरशिप के कौशल को परखने की बारी है। युवा ऑलराउंडर 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में कमान संभालेंगे। इसके बाद 26 मार्च को गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घरेलू मुकाबले खेलेंगे। राजस्थान रॉयल्स 23 मार्च को अपना पहला मैच SRH के खिलाफ खेलेगी। मैच शाम 3:30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मांच दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, आखिरी कुश्ती के मुकाबले में बराबरी पर खत्म हुआ खेल

बल्ले से अहम योगदान देंगे संजू
संजू सैमसन, जो रॉयल्स के अहम सदस्य हैं, विकेटकीपिंग और फील्डिंग के लिए मंजूरी मिलने तक बल्ले से अहम योगदान देंगे। पूरी तरह से फिट होने के बाद वे कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान को कप्तानी सौंपने का फैसला उनके नेतृत्व में फ्रेंचाइजी के भरोसे को दर्शाता है। एक ऐसा कौशल जो उन्होंने असम के घरेलू कप्तान के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आरपीएससी ने घोषित किए सहायक आचार्य (इतिहास) परीक्षा परिणाम, 1911 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

राजस्थान रॉयल्स की टीम 
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में रियान पराग (कप्तान), संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें