फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Day 2026: जयपुर में योग का महाकुंभ, राज्यपाल से लेकर सेना और मेट्रो कर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Sun, 21 Jun 2026 01:18 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर योगमय नजर आया। एसएमएस स्टेडियम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हजारों लोगों के साथ योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जयपुर मेट्रो और सप्त शक्ति कमांड के कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर योगमय नजर आई। सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वहीं जयपुर मेट्रो और भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड की ओर से भी भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने महर्षि पतंजलि को श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने योग की विभिन्न क्रियाओं में भाग लेते हुए उपस्थित जनसमूह को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

जयपुर मेट्रो परिसर में भी गूंजा योग का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JMRC) के मेट्रो डिपो परिसर में भी विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक (कंपनी मामलात) महेश भुराडिया, निदेशक (परिचालन एवं प्रणाली) ओमप्रकाश, मेट्रो पुलिस और मेट्रो कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों मुस्कान और सपना ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाईं। इस दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी गई। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया ने कहा कि योग मानसिक शांति, एकाग्रता और बेहतर स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसे सभी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  जिस पिस्टल से हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या: उसका सप्लायर गिरफ्तार; गोल्डी-गोदारा गैंग से क्या है कनेक्शन?
विज्ञापन


सप्त शक्ति कमांड का भव्य आयोजन, 1000 से अधिक लोगों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमांड ने भी जयपुर मिलिट्री स्टेशन सहित विभिन्न सैन्य स्टेशनों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह के निर्देशन में पूरे सप्ताह योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत ने किया। इस दौरान सैनिकों, उनके परिवारों और एनसीसी कैडेट्स सहित 1000 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।



‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ रही इस वर्ष की थीम
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'Yoga for Healthy Ageing' (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) रही। कार्यक्रमों में योग के माध्यम से शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने की कला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें