फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day 2025: राजस्थान में योग दिवस बनेगा सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक, देश में पहले स्थान पर

Fri, 20 Jun 2025 10:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के योगा संपर्क पोर्टल पर राजस्थान देश में सबसे आगे रहा है। राज्य में 2,25,157 से अधिक स्थानों पर पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण के लिए सरकारी संगठन, शैक्षणिक संस्थान, निजी संस्थाएं, निवासी कल्याण संघ (RWA), गैर-सरकारी संगठन और सामुदायिक समूहों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
कल शनिवार को योग दिवस। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान एक ऐतिहासिक अध्याय लिखने जा रहा है। "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" थीम पर आयोजित इस योग दिवस के लिए 2,25,157 से अधिक स्थानों पर रजिस्ट्रेशन के साथ राजस्थान ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसलमेर के खुड़ी सैंड ड्यून्स, धोबा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास करेंगे। यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों पर होने वाले योग कार्यक्रमों की श्रृंखला का मुख्य केंद्र होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में इस वर्ष योग दिवस को एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें राज्य की ऐतिहासिक धरोहरें, धार्मिक स्थल और प्रमुख पर्यटन केंद्र एक साथ योग की ऊर्जा से आलोकित होंगे। चाहे वह जयपुर का आमेर दुर्ग हो, जोधपुर का मेहरानगढ़, उदयपुर की झीलें या जैसलमेर के रेतीले धोरे, हर स्थान पर सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से परंपरा, प्रकृति और प्राचीन योग विज्ञान का आधुनिक उत्सव मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  महिला रेजिडेंट डॉक्टर को परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार, एक तरफा प्यार करता था
विज्ञापन



राष्ट्रीय रजिस्ट्रेशन में राजस्थान अव्वल
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के योगा संपर्क पोर्टल पर राजस्थान देश में सबसे आगे रहा है। राज्य में 2,25,157 से अधिक स्थानों पर पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण के लिए सरकारी संगठन, शैक्षणिक संस्थान, निजी संस्थाएं, निवासी कल्याण संघ (RWA), गैर-सरकारी संगठन एवं सामुदायिक समूहों को आमंत्रित किया गया था।

इन जिलों में यहां होगा योग

क्रमांक जिला योग कार्यक्रम स्थल
1 अजमेर पुष्कर धाम
2 ब्यावर प्रज्ञा शिखर जैन मंदिर, टोडगढ़
3 टोंक डिग्गी कल्याण जी
4 नागौर मीराबाई स्मारक
5 डीडवाना-कुचामन शीतल कुंड
6 भीलवाड़ा त्रिवेणी संगम, मांडलगढ़
7 भरतपुर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
8 धौलपुर मुचकुंड
9 सवाईमाधोपुर राजीव गांधी म्यूजियम
10 करौली महावीर जी मंदिर
11 डीग डीग महल
12 बीकानेर कपिल सरोवर, कोलायत
13 हनुमानगढ़ गोगामेड़ी
14 श्रीगंगानगर बुढ़ा जोहड़, गुरुद्वारा
15 चूरू नेचर पार्क, तारानगर
16 जयपुर SMS स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, सिटी पैलेस, हवा महल, आमेर फोर्ट, गोविंद देवजी मंदिर, सिटी पार्क
17 अलवर बायोडायवर्सिटी पार्क, सरिस्का
18 दौसा मेहंदीपुर बालाजी
19 झुंझुनू लोहारगल
20 खैरथल-तिजारा जैन मंदिर, तिजारा
21 कोटपुतली-बहरोड़ बैराठ, विराट नगर
22 सीकर खाटूश्यामजी मंदिर
23 जोधपुर मेहरानगढ़ दुर्ग
24 बाड़मेर किराडू मंदिर
25 बालोतरा नाकोड़ा जैन मंदिर
26 जैसलमेर जैसलमेर दुर्ग
27 जालौर सुंधा माता मंदिर
28 पाली रणकपुर जैन मंदिर
29 फलौदी खीचन
30 सिरोही दिलवाड़ा मंदिर
31 कोटा चंबल नदी फ्रंट
32 बारां रामगढ़ क्रेटर
33 बूंदी केशवराय पाटन मंदिर
34 झालावाड़ श्रीमती विजयाराजे सिंधिया खेल संकुल
35 उदयपुर फतेहसागर
36 बांसवाड़ा खेल स्टेडियम
37 चित्तौड़गढ़ सांवरिया सेठ मंदिर
38 डूंगरपुर बेनेश्वर धाम मंदिर
39 राजसमंद कुंभलगढ़


इनके अतिरिक्त सभी राजकीय और निजी विद्यालय, महाविद्यालय, ग्राम पंचायतें, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में सड़क धंसी, सीकर में बाइक बही, कई जिलों में सड़कें जलमग्न; तस्वीरें

योग, विरासत और स्वास्थ्य का संगम
इस बार का योग दिवस केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान की आत्मा, संस्कृति और प्राचीन परंपराओं के साथ आधुनिक चेतना का संगम बनेगा। राज्य का प्रत्येक नागरिक इस आयोजन का हिस्सा बनकर योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें