फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाकिस्तान नहीं जाएगा सिंधु का पानी, मोदी सरकार ने तैयार किया DPR, जयपुर में बोले केंद्रीय मंत्री

Sat, 07 Feb 2026 06:15 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने शनिवार को बताया कि सिंधु नदी का पानी अब पाकिस्तान को नहीं मिलेगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है। आने वाले समय में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को जल उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल शनिवार को राजस्थान के दौरे पर पहुंचे। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने सिंधु नदी के पानी को लेकर बड़ी जानकारी दी। मंत्री पाटिल ने कहा कि सिंधु नदी का पानी अब पाकिस्तान को नहीं मिलेगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को सिंधु नदी के जल से लाभ मिलेगा, लेकिन पाकिस्तान को अब पानी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


इन 4 राज्य के लोगों को मिलेगा लाभ
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लिए गए इस फैसले पर पाटिल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को डायवर्ट करने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने दो टूक कहा कि आने वाले समय में इन चार राज्यों के लोगों को सिंधु नदी के जल से फायदा होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो पानी मजबूरी में छोड़ा जाता है, उस पर वे कोई जवाब नहीं देंगे।

विज्ञापन


'यमुना की पानी पर राजस्थान का अधिकार'
यमुना जल परियोजना को लेकर मंत्री ने कहा कि यमुना के पानी पर राजस्थान का अधिकार था, लेकिन पिछली सरकारों ने इस पर ठोस काम नहीं किया। अब हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच डीपीआर बनाने पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही परियोजना शुरू होगी। पाइपलाइन के जरिए पानी लाने की इस योजना की अनुमानित लागत 77 हजार करोड़ से 1 लाख करोड़ रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा रोड सूर्य सिटी में देर रात घूमता दिखा तेंदुआ, मूवमेंट CCTV में कैद, लोगों में दहशत

पूर्व की सरकार पर साधा निशाना
आर्थिक मोर्चे पर पाटिल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर गति से आगे बढ़ी है और सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री होने के बावजूद अपने कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था को वैश्विक रैंकिंग में 10–11वें स्थान से आगे नहीं ले जा सके, जबकि आज भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। कर सुधारों का सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें