फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: आगरा रोड सूर्य सिटी में देर रात घूमता दिखा तेंदुआ, मूवमेंट CCTV में कैद, लोगों में दहशत

Sat, 07 Feb 2026 05:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर के सूर्य सिटी कॉलोनी में देर रात लेपर्ड दिखाई दिया, जिसने इलाके में दहशत फैला दी। सीसीटीवी में उसकी मूवमेंट कैद हुई। वन विभाग ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के आगरा रोड स्थित सूर्य सिटी कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक लेपर्ड के दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। कॉलोनी की पार्किंग में घूमते लेपर्ड का पूरा मूवमेंट वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

विज्ञापन


रात तीन बजे की है घटना
घटना रात लगभग तीन बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि लेपर्ड कॉलोनी के पार्किंग एरिया में बेखौफ घूम रहा था। इस दौरान कॉलोनी में मौजूद एक पालतू कुत्ते की ओर उसकी नजर पड़ी। जैसे ही कुत्ते ने जोर जोर से भौंकना शुरू किया, लेपर्ड घबरा गया और तेजी से कॉलोनी से बाहर भाग गया। सौभाग्य से इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

लोगों ने वन विभाग को दी सूचना
सुबह घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनीवासियों में डर का माहौल बन गया। लोगों ने बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। स्थानीय निवासियों ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पूरे घटनाक्रम की सूचना वन विभाग को दी और तुरंत सुरक्षा उपाय करने की मांग की।
विज्ञापन


वन विभाग ने चलाया  सर्च ऑपरेशन  
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूर्य सिटी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। जंगल से सटे रास्तों, खाली भूखंडों और झाड़ियों में काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन लेपर्ड का कोई ताजा सुराग नहीं मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि लेपर्ड वापस जंगल की ओर लौट गया होगा। वन विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने का अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, बच्चों को अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें।

ये भी पढ़ें: डराने-धमकाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग, घटना में एक व्यक्ति घायल
विज्ञापन


जयपुर में लगातार बढ़ रही मूवमेंट की घटना
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में जयपुर के विभिन्न इलाकों में लेपर्ड दिखाई देने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बढ़ती शहरी आबादी, जंगल क्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप और शिकार की कमी के कारण लेपर्ड आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं। सूर्य सिटी की यह घटना एक बार फिर आमजन की सुरक्षा और वन्यजीव प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें