फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: लैंडिंग के वक्त रनवे छूकर फिर हवा में उठा इंडिगो का विमान ; 17 मिनट बाद सुरक्षित उतरा

Fri, 06 Nov 2026 04:31 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को इंदौर से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7136 पहली कोशिश में लैंड नहीं हो सकी। रनवे छूने के बाद पायलट ने गो-अराउंड करते हुए विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर इंदौर से आ रहे इंडिगो के विमान की लैंडिंग के दौरान स्थिति ऐसी बनी कि पायलट को आखिरी वक्त पर फैसला बदलना पड़ा। विमान रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उठ गया। पहली कोशिश में लैंडिंग नहीं होने पर पायलट ने गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई। करीब 17 मिनट बाद दूसरे प्रयास में विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में 140 यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7136 शुक्रवार को इंदौर से जयपुर आ रही थी। दोपहर करीब 1:03 बजे पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का पहला प्रयास किया। इस दौरान विमान की अप्रोच स्थिर नहीं थी। ऐसे में पायलट ने जोखिम लेने के बजाय लैंडिंग रोकने का फैसला किया और विमान को दोबारा हवा में उठा लिया।

क्या होता है गो-अराउंड?

विमान की लैंडिंग के दौरान जब पायलट को लगता है कि परिस्थितियां सुरक्षित नहीं हैं या विमान सही तरीके से रनवे पर उतरने की स्थिति में नहीं है, तो वह लैंडिंग रोककर विमान को दोबारा हवा में ले जाता है। इस प्रक्रिया को गो-अराउंड कहा जाता है। इसके बाद पायलट विमान को फिर से लैंडिंग के लिए तैयार करता है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: पदक जीतने वाले 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ बनेंगे डीएसपी; 73 पैरा खिलाड़ी भी शामिल

दूसरे प्रयास में दोपहर 1:20 बजे हुई लैंडिंग

पहली कोशिश के बाद विमान ने दोबारा लैंडिंग के लिए अप्रोच किया। करीब 17 मिनट बाद दोपहर 1:20 बजे विमान जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। इस दौरान विमान में सवार 140 यात्रियों को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे। इस घटना में पायलट ने अस्थिर अप्रोच के दौरान लैंडिंग जारी रखने के बजाय गो-अराउंड का फैसला लिया। दूसरे प्रयास में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें