फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से गालियां बुलवाने का मामला: जयपुर घूमने आई थी जर्मन पर्यटक, ऑटो चालक ने की अभद्रता; अब गिरफ्तार

Mon, 23 Mar 2026 09:47 PM IST
Himanshu Priyadarshi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Misconduct With Foreign Woman: जयपुर में विदेशी महिला से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार किया। महिला ने अनजाने में अश्लील शब्द दोहराए थे। घटना 20 मार्च की है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
जर्मन महिला पर्यटक से गालियां बुलवाने के मामले में आरोपी मो. सोहेल गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 
पर्यटन के दौरान हुई घटना
पुलिस के अनुसार, जर्मनी की एक महिला करीब 10 दिन पहले जयपुर घूमने आई थी। परकोटा क्षेत्र में ऑटो से सफर के दौरान चालक ने उसे बहलाकर अश्लील शब्द बुलवाए। महिला इन शब्दों के अर्थ से अनजान थी और सामान्य बातचीत समझकर उन्हें दोहराती रही। इस दौरान पूरी घटना महिला ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।
 
जर्मनी लौटने के बाद वीडियो किया साझा
महिला के जर्मनी लौटने के बाद उसने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई।
 
जांच के दौरान पर्यटन थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरजपोल क्षेत्र निवासी मोहम्मद सोहेल के रूप में की। करण शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पढ़ें- एयरफोर्स जासूसी मामला: कोर्ट में पेशी के बाद रिमांड पर भेजा गया आरोपी, नाल में जासूसी कर पाक को भेजी थी लोकेशन
 
मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विदेशी महिला से अभद्रता और अश्लील व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 20 मार्च की है और आरोपी तक पहुंचने के लिए सैकड़ों ऑटो चालकों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

 
वीडियो हटाया गया, जांच जारी
पुलिस के संपर्क में आने के बाद महिला ने वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें