फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: IAS टीना डाबी ने शेयर की अपने बेटे की पहली तस्वीर; मौसा जी को दी जन्मदिन की बधाई

Tue, 03 Oct 2023 11:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

फोटो में मनीष टीना डाबी के बेटे को गोद में लिए हुए हैं। फोटो पर टीना डाबी ने अपने बेटे की ओर से लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मौसा जी'
विज्ञापन
टीना डाबी के बेटे को गाेद में लिए आईपीएस मनीष कुमार। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने काम और लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहने वाली आईएएस टीना डाबी एक बार फिर सोशल मीडिया सुर्खियों हैं। शादी के बाद मैटरनिटी लीव पर जाने तक टीना डाबी लगातार चर्चा में बनी रही थीं। पिछले महीने बेटे को जन्म देने के बाद से ही लोग उनके बच्चे की झलक का इंतजार कर रहे थे। आज उनके नवजात बेटे की पहली फोटो सामने आ गई है। सोशल मीडिया में आने के बाद लोगों में फोटो का इंतजार पूरा हो गया। दो अक्टूबर से ही ये फोटो वायरल हो रही है।

विज्ञापन


सभी जानते हैं कि टीना डाबी की छोटी बहन रिया डाबी भी राजस्थान कैडर में आईएएस हैं। रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार से शादी की है। दो अक्टूबर को मनीष कुमार का जन्मदिन था, इस जन्मदिन के मौके पर टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आईपीएस मनीष की फोटो स्टोरी शेयर की है। फोटो में मनीष टीना डाबी के बेटे को गोद में लिए हुए हैं। फोटो पर टीना डाबी ने अपने बेटे की ओर से लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मौसा जी'

दूसरी शादी के बाद टीना डाबी जैसलमेर जिला कलेक्टर पर तैनात थीं। इसी जुलाई को मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। सितंबर में अपनी पहली संतान के रूप में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। टीना डाबी के बेटे की तस्वीर अब तक सामने नहीं थी।
विज्ञापन


टीना यूपीएससी 2015 की टॉपर हैं। आईएएस अतहर आमिर खान से तलाक के बाद टीना डाबी ने साल 2022 में राजस्थान कैडर के आईएएस डॉ. गवांडे से दूसरी शादी की थी। प्रदीप गवांडे उम्र में टीना डाबी से 13 साल बड़े हैं और उनकी पहली शादी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें