फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे सुधांश पंत, केंद्र सरकार से मूल कैडर आने की मिली मंजूरी

Sun, 31 Dec 2023 12:22 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

1991 बैच के आईएएस अधिकारी सुधाशं पंत राजस्थान की मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल रविवार को खत्म हो रहा है। सुधांश पंत वर्तमान में दिल्ली में मेडिकल एंड हेल्थ विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
sudhansh pant ias - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अधिकारी सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। भारत सरकार ने पंत को अपने मूल कैडर राजस्थान आने की अनुमति दे दी है। वह उषा शर्मा की जगह लेंगे। भजनलाल सरकार ने शनिवार को राजस्थान के नए मुख्य सचिव के रूप में सुधांश पंत को नामित किया था और केंद्र को इसकी सिफारिश भेजी थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सुधांश पंत को उनके मूल कैडर जाने की अनुमति दे दी।   

विज्ञापन


सुधांश पंत वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिछली गहलोत सरकार में वह पीएचईडी में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात रहे। लेकिन सरकार से अनबन के चलते उन्हें पहले रेवेन्यू बोर्ड और फिर एचसीएम रीपा में भेज दिया गया। इसके बाद पंत दिल्ली चले गए थे।

राजस्थान की वर्तमान मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। दरअसल, उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून 2023 को ही समाप्त हो गया था। लेकिन केंद्र सरकार से छह महीने का एक्सटेंशन मिलने से पिछली गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल थे ये नाम
राजस्थान के मुख्य सचिव की दौड़ में सुधांश पंत के अलावा आईएएस संयज मल्होत्रा, वी श्रीनिवास, राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, अभय कुमार और रोहित कुमार के नाम भी दावेदारों में थे। पहले संजय मल्होत्रा का नाम सबसे आगे था। वे वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू विभाग में तैनात हैं। लेकिन उन्हें केंद्र सरकार ने रिलीव करने से मना कर दिया। दिल्ली में वे बजट से जुड़े कामों में लगे हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने मुख्य सचिव के लिए सुधांश पंत के नाम की सिफारिश भेजी।

1991 बैच के आईएएस सुधाशं पंत वरिष्ठता में 7वें नंबर पर हैं। उनसे ऊपर संजय मल्होत्रा, रोहित कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, शुभ्रा सिंह, वी श्रीनिवास और सुबोध अग्रवाल आते हैं। हालंकि, राजस्थान में पहले भी कई मुख्य सचिव वरिष्ठता लांघ कर बनाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें