फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी से हालत पस्त, बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47 डिग्री के पास

Wed, 09 Apr 2025 07:56 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। गर्मी का आलम यह है कि बीते 24 घंटों में बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 46.4 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन और रात दोनों समय हीट वेव चल रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्य नारायण भगवान ने राजस्थान के पारे को उबाल पर ला दिया है। राजस्थान के 41 शहरों में पारा 41 से 47 डिग्री के बीच है। मंगलवार को 19 जिले हीटवेव की चपेट में रहे, इनमें से 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ। वहीं आज बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 शहरों में जबरदस्त हीट वेव की चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक अधिक चल रहा है। जैसलमेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, चूरू और बीकानेर में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री के बीच चल रहा है। मंगलवार सुबह तक मौसम विभाग ने 19 शहरों में ही लू की चेतावनी जारी की थी। इनमें से भी सिर्फ जैसलमेर को रेड अलर्ट श्रेणी में रखा गया था लेकिन दोपहर होते-होते हीट स्ट्रोक का इतना भयंकर असर रहा है कि लगभग पूरे प्रदेश में ही लू चलने लगी और राजधानी जयपुर सहित 22 जिले इसकी चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh: जुलूस में लव जिहाद की झांकी पर हुआ था बवाल, प्रशासन ने दर्ज किया प्रकरण; प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन


आज इन जिलों में हीट वेव अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र ने आज अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर और पाली में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई जिलों में ऑरेंज स्तर का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: झुलस गई धोरों की धरती...आज 22 जिलों में चली हीटवेव, चार शहरों में रेड अलर्ट जारी; जानें हाल

 
10 व 11 अप्रैल को हो सकती है बारिश
 
भीषण गर्मी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कल से प्रदेश का मौसम कुछ बदल सकता है और गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें