फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 'बिरयानी मुगलिया खाना है, भगवान का नाम मत जोड़ो'...बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का नया विवाद; जानें

Mon, 12 May 2025 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: विधायक ने कहा कि आज सड़क किनारे एक फूड स्टॉल देखा, जिसका नाम हमारे पूज्य बाबा श्याम के नाम पर रखा गया था और उस पर भगवान की तस्वीर भी लगी हुई थी। यह देखकर मन अत्यंत आहत हुआ। 
विज्ञापन
विधायक बालमुकुंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका निशाना बना एक वेज बिरयानी का ठेला, जिस पर 'जय श्री श्याम' लिखा हुआ था और बाबा श्याम की तस्वीर भी लगी थी। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक ने स्टॉल संचालक को न सिर्फ फटकार लगाई, बल्कि धर्म और व्यवसाय को अलग रखने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बालमुकुंद आचार्य स्टॉल संचालक से कहते हैं कि 'मुगलिया फूड है ये। ये सनातन के देवता श्याम, इनका नाम यहां लिखना चाहिए क्या? इनकी तस्वीर यहां लगानी चाहिए क्या? आपको बिरयानी बेचनी है, बेचो। लेकिन भगवान की फोटो के साथ बिरयानी मत बेचो। उन्होंने आगे कहा कि अगर आज ‘श्याम बिरयानी’ लिखा जा रहा है, तो आगे चलकर ‘श्याम चिकन’ भी लिखा जाएगा, जो पूरी तरह अनुचित है।

पढ़ें: 'धर्म पूछकर मारा-मोदी को बता देना, इस बात की कहीं पुष्टि नहीं'; कांग्रेस MP के बयान पर बहस    
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि 'आज सड़क किनारे एक फूड स्टॉल देखा, जिसका नाम हमारे पूज्य बाबा श्याम के नाम पर रखा गया था और उस पर भगवान की तस्वीर भी लगी हुई थी। यह देखकर मन अत्यंत आहत हुआ। उन्होंने यह भी जोड़ा कि व्यापार करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन धर्म का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें