फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: पूर्व मंत्री के हाल जानने SMS पहुंचे बेनीवाल, नरेश मीणा आंदोलन के समर्थन में सरकार पर साधा निशाना

Sat, 20 Sep 2025 11:59 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती पूर्व मंत्री भरत सिंह और आंदोलनरत युवा नेता नरेश मीणा से मुलाकात की। 
विज्ञापन
सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे हनुमान बेनीवाल - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) का दौरा किया। यहां उन्होंने उपचाररत पूर्व मंत्री भरत सिंह और आंदोलनरत युवा नेता नरेश मीणा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद बेनीवाल ने उनकी सेहत की जानकारी ली और अस्पताल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए बेनीवाल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झालावाड़ जिले की स्कूल त्रासदी में जिन मासूम बच्चों की मौत हुई, उनके परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। यह केवल एक जिले का मुद्दा नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के आमजन से जुड़ा सवाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता के दुख-दर्द को सुनने के बजाय हठधर्मिता दिखा रही है।

बेनीवाल ने बताया कि इस मुद्दे को वे पहले ही संसद में उठा चुके हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। उन्होंने नरेश मीणा के लगातार चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई आवाज को सरकार को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ग्राफिक्स से समझें माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना, PM मोदी रखेंगे बिजलीघर की आधारशिला

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरएलपी हमेशा से जनता के मुद्दों पर मुखर रही है और आगे भी पीड़ित परिवारों और आंदोलनों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि जल्द ही ठोस कदम उठाकर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए।

पूर्व मंत्री भरत सिंह की तबीयत का हालचाल जानने के बाद बेनीवाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं नरेश मीणा के संघर्ष को उन्होंने आमजन की आवाज बताया और कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक समुदाय या जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान के लोगों से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


बेनीवाल की इस मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में आगामी समय में विपक्षी दबाव और आंदोलनों को गति देने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे हनुमान बेनीवाल- फोटो : credit

 

सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे हनुमान बेनीवाल- फोटो : credit

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें