फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: महेश जोशी की गिरफ्तारी पर बोले गहलोत- राजनीतिक प्रतिशोध में एसीबी का दुरुपयोग कर रही सरकार

Fri, 08 May 2026 07:52 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
महेश जोशी की गिरफ्तारी पर अशोक गहलोत का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी द्वारा पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी पर कड़ी आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि महेश जोशी की गिरफ्तारी अनैतिक, दुर्भावनापूर्ण और कानून के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार किसी भी आरोपी को पहले नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए और उसके बाद आवश्यकता पड़ने पर ही गिरफ्तारी की जा सकती है। इसके बावजूद एसीबी ने बिना किसी नोटिस या पूर्व पूछताछ के सुबह 5 बजे सीधे गिरफ्तारी की कार्रवाई की, जिससे सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें: 'पुलिस को एक लाख देकर आया हूं': कोटपूतली-बहरोड़ में मांस से भरी पिकअप को लेकर हंगामा, चालक के बयान से हड़कंप
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि उनका हमेशा से मानना रहा है कि यदि किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो उसे सजा अवश्य मिलनी चाहिए लेकिन जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में वास्तविक कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक आधार पर एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि गांव-ढाणी से लेकर राजधानी तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है और जनता परेशान है लेकिन सरकार विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने में जुटी हुई है। महेश जोशी ने पहले ईडी की कार्रवाई के दौरान भी पूरा सहयोग किया था। उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद वे नोटिस मिलने पर पूछताछ के लिए उपस्थित हुए थे। ऐसे में बिना पूछताछ गिरफ्तारी किया जाना पूरी तरह राजनीति से प्रेरित कदम प्रतीत होता है। 

गहलोत ने भाजपा सरकार पर कानूनी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर नया तरीका अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि यह सत्ता के दबाव में उठाया गया कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि न्यायपालिका के समक्ष इस पूरे मामले में राजनीतिक प्रतिशोध की सच्चाई सामने आएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें