प्रेस वार्ता करते गजेंद्र सिंह शेखावत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में ईस्टर्न राजस्थान कैनल प्रोजेक्ट (ERCP) का मुद्दा रोज नए-नए घटनाक्रम को लेकर चर्चा में आ ही जाता है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं ERCP मुद्दा भी गरमाने लगा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने ही बाकी हैं। इस बीच सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे में नेताओं जनसभाओं में ERCP मुद्दा चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। ताजा मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वीडियो सामने आया है, जिसमें शेखावत की झल्लाहट बता रही है कि ERCP मुद्दा कितना गरमाया हुआ है।
दरअसल केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान पत्रकार ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से सवाल किया कि कुछ दिनों पहले गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने ईआरसीपी योजना को लेकर सवाल खड़े किए थे। पत्रकार के इस सवार पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत झल्ला गए। झल्लाते हुए बोलने लगे 'सालेह मोहम्मद मीडिया के सामने आकर जिस दिन ईआरसीपी का फुल फॉर्म बता दें, उसके बाद बात करिएगा। सालेह मोहम्मद को पता भी है कि नहर में पानी कौन सी नदी से आएगा और कौन से बांध से पानी पहुंचेगा? सालेह मोहम्मद एक बार किताब में पढ़ें और फिर यहां आकर टिप्पणी करें।'