फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog Alert Rajasthan: राजस्थान में सर्दी फिर तेज, 10 जिलों में घना कोहरा, 31 जनवरी से बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

Thu, 29 Jan 2026 07:17 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Fog Alert Rajasthan: राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में बदलाव से सर्दी फिर तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार को 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हल्की शीतलहर और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पाली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बादल, हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fog Alert Rajasthan: राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम ने करवट ली है, जिससे एक बार फिर सर्दी तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज राज्य के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई हिस्सों में हल्की शीतलहर चलने और तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाई रही, वहीं सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर सुबह-शाम के साथ दिन में भी देखने को मिला। सबसे ठंडा इलाका पाली रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

कई जिलों में कोहरे का असर

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में घना कोहरा देखने को मिला। इसके अलावा बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर और नागौर बेल्ट में भी हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। कोहरे के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा।

31 जनवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों, विशेषकर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में सुबह के समय कोहरे का असर बना रह सकता है। इस दौरान सर्द हवाएं चलने की भी संभावना है। 31 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में बादल छा सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान, विशेषकर भरतपुर संभाग में बना रह सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan Assembly: मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई, गैंती-फावड़े लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी MLA; क्या होगा असर?

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में 28 जनवरी को दर्ज तापमान के अनुसार अजमेर में अधिकतम 21.8 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर में अधिकतम 18.0 और न्यूनतम 11.0 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम 11.7 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 18.5 और न्यूनतम 11.2 डिग्री दर्ज हुआ। सीकर में अधिकतम 19.0 और न्यूनतम 9.5 डिग्री रहा। कोटा में अधिकतम 19.9 और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 9.0 डिग्री रहा। उदयपुर में अधिकतम 22.7 और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 10.1 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम 22.4 और न्यूनतम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर में अधिकतम 23.0 और न्यूनतम 9.1 डिग्री रहा। बीकानेर में अधिकतम 20.4 और न्यूनतम 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। चूरू में अधिकतम 20.1 और न्यूनतम 10.8 डिग्री रहा। गंगानगर में अधिकतम 20.1 और न्यूनतम 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। नागौर में अधिकतम 21.3 और न्यूनतम 5.7 डिग्री रहा। बारा में अधिकतम 20.2 और न्यूनतम 14.1 डिग्री दर्ज हुआ। जालोर में अधिकतम 23.1 और न्यूनतम 8.8 डिग्री रहा। सिरोही में अधिकतम 16.6 और न्यूनतम 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर में अधिकतम 20.0 और न्यूनतम 10.3 डिग्री रहा। करौली में अधिकतम 19.7 और न्यूनतम 14.1 डिग्री दर्ज हुआ। दौसा में अधिकतम 22.6 और न्यूनतम 14.3 डिग्री रहा। प्रतापगढ़ में अधिकतम 22.7 और न्यूनतम 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। झुंझुनूं में अधिकतम 18.2 और न्यूनतम 10.5 डिग्री रहा। पाली में अधिकतम 19.8 और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें