फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health News: फेल एंटीबायोटिक से हड़कंप; 60 दिन की देरी में बाजार में बिक गई दवा, सिस्टम पर सवाल

Sat, 04 Apr 2026 08:33 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भरतपुर में एंटीबायोटिक सैंपल फेल मिलने के बाद ड्रग विभाग ने जयपुर, जालोर समेत कई जगह छापेमारी की। जांच में देरी से दवाएं बाजार में बिक गईं, सिस्टम पर सवाल उठे।

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले कफ सिरप और अब एंटीबायोटिक दवा- राजस्थान में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में भरतपुर से लिया गया एंटीबायोटिक का सैंपल जांच में फेल मिला, जिसके बाद ड्रग विभाग ने प्रदेशभर में छापेमारी कर कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन


राजस्थान में फेल एंटीबायोटिक दवा का मामला सामने आने के बाद अब ड्रग मॉनिटरिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भरतपुर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट करीब 60 दिन बाद आई, तब तक संदिग्ध बैच की दवाएं बाजार में बिक चुकी थीं।

क्यूसी पॉट-200 पूरी तरह फेल
जांच में क्यूसी पॉट-200 (सेफपोडोक्साइम प्रॉक्सेटिल) एंटीबायोटिक पूरी तरह फेल पाई गई। इसके बाद ड्रग विभाग ने जयपुर, जालोर और भरतपुर में छापेमारी कर करीब 4 लाख रुपए की दवाएं जब्त कीं और नए सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan News: विवि में कार्यक्रम को NSUI ने RSS से जोड़ा, पुलिस से भिड़े...हुआ जमकर बवाल

ये कंपनी बनाती है 500 से ज्यादा दवा
चौंकाने वाली बात यह है कि दवा बनाने वाली कंपनी एमएस वीएडीएसपी फार्मास्यूटिकल 500 से ज्यादा प्रकार की दवाएं तैयार करती है। ऐसे में अब आशंका बढ़ गई है कि अन्य दवाओं की गुणवत्ता भी संदेह के घेरे में हो सकती है। विभाग ने अलग-अलग बैच के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं सप्लाई चेन की पड़ताल के लिए टीमें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भेजी जा रही हैं। इस पूरे मामले ने दवा जांच प्रक्रिया की धीमी गति और निगरानी तंत्र की कमजोरी को उजागर कर दिया है, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें