फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Paper Leak: ईडी की बड़ी कार्रवाई; अनिल कुमार मीणा और आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा गिरफ्तार

Sat, 16 Sep 2023 04:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को तीन दिन की ED हिरासत में भेज दिया गया है। राजस्थान में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
वरिष्ठ अध्यापक पेपर लीक मामले में आरोपी सदस्य बाबूलाल कटारा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) के सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को तीन दिन की ED हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कटारा और मीना को धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और एक विशेष अदालत ने तीन दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी की जांच में पता चला कि सीनियर टीचर ग्रेड ll के लिए 21 दिसंबर 22 दिसंबर और 24 दिसंबर 2022 को होने वाले जनरल नॉलेज के पेपर को बाबूलाल कटारा ने लीक कर के अनिल कुमार उर्फ़ शेर सिंह मीणा को बेचा था। शेर सिंह मीणा ने ये पेपर आगे भूपेन्द्र शरण और सुरेश ढाका समेत दूसरे आरोपियों तक पहुंचाया था। इसके बाद पेपर अभ्यर्थियों को आठ से दस लाख रुपये में बेचा गया था। ईडी ने मामले में पांच जून को 15 जगहों पर छापेमारी कर सबूत जुटाए थे। जिसके बाद ईडी ने अगस्त 2023 में बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार उर्फ़ शेर सिंह मीणा की 3.11 करोड़ रुपये (लगभग) की चल और अचल संपत्तियों को भी अस्थायी रूप से कुर्क किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें