फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: त्रिपोलिया गेट पर हादसे के बाद बढ़ा विवाद, चालक ने लगाए अपहरण के प्रयास के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 09 Jun 2026 11:15 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद कार चालक के साथ मारपीट और अपहरण के प्रयास के मामले में छानबीन शुरू हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कार चालक के साथ मारपीट के सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद कार चालक के साथ मारपीट और कथित अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन



मामले की जांच कर रहे हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप के अनुसार पीड़ित सतीश सामरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे वे अपनी कार से त्रिपोलिया गेट क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक उनकी कार से टकरा गई, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवारों ने नुकसान की भरपाई और कार की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli Behror News: लाइमस्टोन खदान विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; कई अब भी फरार
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार बाइक सवार सतीश को 22 गोदाम क्षेत्र स्थित एक गैराज पर ले गए और वहां पहुंचने के बाद अपने कुछ अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सतीश ने बताया कि आरोपियों ने जबरन अपनी कार में बैठाकर उन्हें कहीं ले जाने का भी प्रयास किया। हालांकि मौके पर लोगों की आवाजाही और शोर-शराबे का फायदा उठाकर वे किसी तरह उनके चंगुल से निकलने में सफल रहे और सीधे अशोक नगर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी घटनास्थल और गेराज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रहे हैं। साथ ही गैराज संचालक और अन्य संभावित गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का उद्देश्य केवल मारपीट करना था या फिर चालक को जबरन कहीं ले जाने की कोई पूर्व नियोजित साजिश थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें