फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोटासरा ने किया चुनावी संकल्पों का ऐलान: निकायों के विकास कार्य होंगे ऑनलाइन, मुफ्त डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन

Fri, 04 Sep 2026 11:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने प्रदेश के 309 शहरी निकायों के लिए चुनावी संकल्पों का ऐलान किया है।इनमें हर घर से नि:शुल्क कचरा संग्रहण, सफाईकर्मियों की भर्ती, पट्टे और टैक्स में राहत, सीवरेज व जल निकासी की बेहतर व्यवस्था जैसे वादे शामिल हैं।
विज्ञापन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने राजस्थान के 309 शहरी निकायों के आगामी चुनाव के लिए राज्य स्तर पर अपने प्रमुख चुनावी संकल्पों का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर पारदर्शी और सुशासित व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी सभी शहरी निकायों के लिए स्थानीय मुद्दों के आधार पर अलग-अलग घोषणा पत्र भी जारी करेगी। इन संकल्पों में आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने, टैक्स में राहत और शहरों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन


पट्टे और टैक्स में राहत का वादा
कांग्रेस ने शहरी क्षेत्रों में नियमन और संपत्ति से जुड़ी राहतों को फिर से लागू करने का वादा किया है। डोटासरा के अनुसार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान 500 वर्ग गज और 300 वर्ग गज के पट्टों पर दी गई विशेष छूट व्यवस्था को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही कच्ची बस्तियों के नियमितीकरण और पुश्तैनी रिहायशी जमीनों का धारा 69-ए के तहत भू-रूपांतरण प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। यूडी टैक्स की मौजूदा दरों की समीक्षा कर उसे अधिक तर्कसंगत और व्यावहारिक बनाने का भी संकल्प लिया गया है, ताकि आमजन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े।

सफाईकर्मियों की भर्ती और मुफ्त कचरा संग्रहण
शहरी स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने हर वर्ष जरूरत के अनुसार सफाईकर्मियों की नियमित भर्ती करने की बात कही है। भाजपा बोर्ड के पिछले कार्यकाल के दौरान रुकी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का भी वादा किया गया है। कांग्रेस के संकल्प के मुताबिक शहरों में घर-घर कचरा संग्रहण की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क रखी जाएगी। कचरा संग्रहण की प्रतिदिन डिजिटल माध्यम से निगरानी की जाएगी। जिन क्षेत्रों में अभी सीवरेज की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां नई सीवरेज लाइनें बिछाई जाएंगी। जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जरूरत के अनुसार नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: बीजेपी की बैठक में उठा एक ऐसा सुझाव, जिस पर बीएल संतोष ने तुरंत कह दिया- नहीं!

ऑनलाइन होगी विकास कार्यों की जानकारी
कांग्रेस ने शहरी निकायों के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी विकास कार्यों की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक करने का वादा किया है। नागरिक घर बैठे बजट की स्वीकृति, टेंडर की स्थिति और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी देख सकेंगे। नागरिक सेवाओं से जुड़े आवेदन भी ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। बिना मास्टर प्लान वाले शहरों में आमजन की भागीदारी और सुझावों के आधार पर नए मास्टर प्लान तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक कॉलोनी में एलईडी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने का भी संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन


बड़े शहरों में नए इंफ्रास्ट्रक्चर का वादा
कांग्रेस ने कोटा के रिवर फ्रंट और जयपुर के भारत जोड़ो सेतु की तर्ज पर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में भी नए और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का वादा किया है। पार्टी का कहना है कि इन योजनाओं के जरिए शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने के साथ विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें