फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Airport News: जयपुर एयरपोर्ट पर महिला यात्री पर कुत्ते का हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

Mon, 16 Feb 2026 08:27 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Airport News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार को एक कुत्ते ने महिला यात्री को काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना ने एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट पर डॉग बाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaipur Airport News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कई फ्लाइट्स के आने-जाने में देरी, कभी एन मौके पर फ्लाइट्स कैंसिलेशन। अब एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में है। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर रविवार दोपहर करीब 2:20 बजे एक महिला यात्री को आवारा कुत्ते ने काट लिया। महिला दिल्ली से जयपुर पहुंची थी और अराइवल एरिया से बाहर निकलते समय कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। घटना में महिला के पैर से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को संभाला और एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार संबंधित कुत्ते का पहले से टीकाकरण किया गया था, जिससे किसी गंभीर संक्रमण का खतरा नहीं है। इसके बावजूद इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर एयरपोर्ट परिसर में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।  जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार परिसर की फेंसिंग का काम चल रहा है। वहीं, एयरपोर्ट एरिया में मौजूद कुत्तों को पकड़ उनका टीकाकरण भी करवाया जा रहा है। हालांकि एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की मौजूदगी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान में स्कूल ड्रॉपआउट कम, दाखिले और ट्रांजिशन बढ़े; राज्य सरकार की समीक्षा रिपोर्ट में दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें