फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बांधा रक्षासूत्र: दीया कुमारी ने प्रेमचंद बैरवा, मदन राठौड़ और अजय कुमार को बांधी राखी, देखें

Thu, 27 Aug 2026 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

रक्षाबंधन से पहले उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने सभी के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने बांधा बांधा रक्षासूत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक अनूठी राजनीतिक तस्वीर देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने साथी उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के जयपुर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार को भी रक्षासूत्र बांधा।

दिया कुमारी ने सभी नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की। इससे पहले वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भी राखी बांध चुकी हैं। डॉ. प्रेमचंद बैरवा के आवास पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और परिजनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। दिया कुमारी ने कहा कि संगठन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को लगातार मिलता रहे, यही उनकी प्रार्थना है।

विज्ञापन


पढ़ें:  विजय कौशिक का बड़ा आरोप- सरकार प्रायोजित कॉकरोच पार्टी चला रही

राखी बांधे जाने पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि छोटी बहन दिया कुमारी का घर आकर राखी बांधना भाई-बहन के निश्छल प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और शीर्ष नेतृत्व हर परिस्थिति में बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें