फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'भारत अब चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा', रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर दी चेतावनी

Thu, 14 May 2026 03:49 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नागौर

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा उकसाने की कोशिश की तो भारत उसके घर में घुसकर जवाब देगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। फाइल फोटो - फोटो : @PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने फिर भारत को उकसाने की कोशिश की, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। नागौर के मेड़ता कस्बे में राजपूत शासक राव दूदा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है।

'हम न्याय और मानवता में विश्वास करते हैं'

विज्ञापन

उन्होंने कहा, “शायद अब पाकिस्तान भारत की ओर बुरी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेगा। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अगर उसने ऐसा किया, तो फिर वह होगा जो आज तक नहीं हुआ।” सिंह ने कहा, “शुरू से हमारी नीति किसी को उकसाने की नहीं रही है। लेकिन अगर कोई हमें उकसाता है, तो हम उसे छोड़ते भी नहीं हैं।” उन्होंने पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर हत्या की थी।

रक्षा मंत्री ने कहा, “भारतीय संस्कृति कहती है कि जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम न्याय और मानवता में विश्वास करते हैं। लेकिन पाकिस्तान से आए आतंकवादी लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मार रहे थे।”

घर में घुसकर जवाब देंगे
उन्होंने कहा, “पूरा देश गुस्से में था। हमने ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन दंग रह गया। हमने साबित कर दिया कि भारत अब चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा। अगर कोई हमारे नागरिकों पर हमला करेगा, तो हम उसके घर में घुसकर जवाब देंगे। कोई सीमा हमें रोक नहीं सकती।”

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jaipur: हेल्पलाइन पर शिकायत सुनते ही एक्शन मोड में आए समित शर्मा! फसली ऋण घोटाले में व्यवस्थापक तुरंत निलंबित

सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई है। उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भारत की बदली हुई रणनीति का उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें