एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़िता कानपुर से जयपुर जा रही थी और केबिन में बैठी थी, जो अंदर से बंद था। घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिससे यात्री सतर्क हो गए। उन्होंने बस रुकवाई और आरिफ को पकड़ लिया, जबकि ललित भाग गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर से जयपुर आ रही एक चलती बस में दो ड्राइवरों ने 20 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि वारदात नौ और 10 दिसंबर की दरमियानी रात की है। पीड़िता कानपुर से जयपुर जा रही थी और केबिन में बैठी थी। केबिन के अंदर आरिफ और ललित नाम के ड्राइवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। ललित फरार चल रहा है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बस के अंदर कुछ यात्री मौजूद थे, जबकि पीड़ित केबिन के अंदर थी, जो अंदर से बंद था। घटना के बाद महिला ने शोर मचा दिया, जिससे यात्री सतर्क हो गए। उन्होंने बस रुकवाई और आरिफ को पकड़ लिया, जबकि ललित भाग गया।
कानोता थाने के एसएचओ भगवान सहाय मीणा ने कहा कि आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जबकि ललित को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।