Covid Cases In Rajasthan: चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भले ही यह वैरिएंट कम घातक प्रतीत हो रहा है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों और स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते संक्रमण की रोकथाम की जा सके।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान में लंबी शांति के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर और उदयपुर में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज आउटडोर आधार पर चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों मरीजों में हल्के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी और हल्का बुखार पाए गए। इसके बाद उनकी कोविड जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विशेषज्ञों का कहना है कि इन मामलों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट जेएन.1 पाया गया है, जो वर्तमान में देश के 11 राज्यों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की श्रेणी में रखा है, यानी इसकी निगरानी जरूरी है। हालांकि यह फिलहाल गंभीर खतरा नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भले ही यह वैरिएंट कम घातक प्रतीत हो रहा है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों और स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते संक्रमण की रोकथाम की जा सके।
विशेषज्ञों की मानें तो अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जनता को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने जैसे एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। राज्य में यह खबर एक बार फिर लोगों को सतर्क कर रही है कि भले ही कोरोना अब नियंत्रण में हो, लेकिन इसकी संभावित वापसी से इनकार नहीं किया जा सकता।