फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर ग्रामीण में 'रेगिस्तान के जहाज' की तस्करी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब 20 ऊंट रेस्क्यू

Sat, 24 May 2025 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Crime: जयपुर ग्रामीण में ग्रामीणों की मदद से ऊंट तस्करी का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि इस दौरान 15-20 ऊंटों को रेस्क्यू किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी मौके से हुए फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण के फुलेरा थाना क्षेत्र में बीती रात ऊंट तस्करी की एक सनसनीखेज कोशिश को ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता ने विफल कर दिया। यह मामला सोलंकियों की ढाणी के पास का है। जहां एक खेत में 15 से 20 ऊंटों को क्रेन की मदद से बेरहमी से ट्रक में लादा जा रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: घूसकांड में आरोपी बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को बड़ा झटका, ACB अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
 
चश्मदीदों के अनुसार, ऊंटों के मुंह और पैरों को निर्दयता से बांधा गया था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इन पशुओं को वध के उद्देश्य से अलवर जिले के मेवात क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने जब इस संदिग्ध गतिविधि को देखा, तो तुरंत इकट्ठा होकर घटनास्थल पर पहुंचे और तस्करों को रोकने की कोशिश की। मुख्य तस्कर तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए क्रेन चालक और एक हेल्पर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Crime: हिस्ट्रीशीटर तेजपाल ने डंपर चालक को JCB से लटकाकर बेरहमी से पीटा, जख्मों पर नमक-पानी भी छिड़का; जानें
 
घटना की सूचना मिलते ही फुलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से सभी ऊंटों को रेस्क्यू कर सुरक्षित मुक्त कराया। इसके साथ ही पशु चिकित्सा विभाग को सूचित कर ऊंटों की चिकित्सा जांच और देखरेख की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और तस्करी में शामिल अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की अपील की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तस्करों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें