फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Cases In Rajasthan: जयपुर और उदयपुर में कोविड के दो नए मामले, नया वैरिएंट जेएन.1 बना वजह

Sat, 24 May 2025 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/उदयपुर

सार

Covid Cases In Rajasthan: चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भले ही यह वैरिएंट कम घातक प्रतीत हो रहा है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों और स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते संक्रमण की रोकथाम की जा सके।
 
विज्ञापन
जयपुर और उदयपुर में सामने आया एक-एक कोविड मामला - फोटो : AI Image- Grok
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में लंबी शांति के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर और उदयपुर में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज आउटडोर आधार पर चल रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: घूसकांड में आरोपी बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को बड़ा झटका, ACB अदालत ने खारिज की जमानत याचिका
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दोनों मरीजों में हल्के लक्षण जैसे सर्दी-खांसी और हल्का बुखार पाए गए। इसके बाद उनकी कोविड जांच की गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विशेषज्ञों का कहना है कि इन मामलों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट जेएन.1 पाया गया है, जो वर्तमान में देश के 11 राज्यों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की श्रेणी में रखा है, यानी इसकी निगरानी जरूरी है। हालांकि यह फिलहाल गंभीर खतरा नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन

 
चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भले ही यह वैरिएंट कम घातक प्रतीत हो रहा है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों और स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते संक्रमण की रोकथाम की जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर ग्रामीण में 'रेगिस्तान के जहाज' की तस्करी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब 20 ऊंट रेस्क्यू
 
विशेषज्ञों की मानें तो अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जनता को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने जैसे एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। राज्य में यह खबर एक बार फिर लोगों को सतर्क कर रही है कि भले ही कोरोना अब नियंत्रण में हो, लेकिन इसकी संभावित वापसी से इनकार नहीं किया जा सकता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें