फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

cough syrup controversy: सीकर में खांसी सिरप से बच्चे की मौत का दावा खारिज, CMO ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी

Thu, 02 Oct 2025 04:24 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीकर में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत वितरित डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पीने से बच्चे की मौत का दावा सीकर सीएमएचओ ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर  डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पीने से बच्चे की मौत  दावे को सीकर सीएमएचओ ने नकार दिया है। सीएमएचओ ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी है कि जिस बैच की डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पीने से बच्चे की तबियत बिगड़ने का दावा किया गया है उस बैच की सिरप झुंझुनू में सप्लाई ही नहीं की गई। हालांकि बच्चे के परिजन का कहना है कि डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पीने के बाद ही उनके बच्चे की तबियत खराब हुई थी। सीकर ही नहीं प्रदेश के अन्य कई जिलों में भी डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पीने से गंभीर रूप से तबियत खराब होने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि  28 सितंबर को सीकर में सात वर्षीय नितियांस शर्मा की मृत्यु हो गई थी। परिवार का आरोप था कि रात को बच्चे को डेक्सट्रोमेथॉरफन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप (ब्याच KL‑25/148) की 7–8 डोज दी गई थीं, दवा पीने के बाद रात 3 बजे बच्चे को प्यास लगने पर पानी पिलाया गया था। सुबह 5 बजे बच्चे को संभाला तो अचेत था। बच्चे को नजदीक के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे कल्याण हॉस्पिटल (सीकर) रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, चिराना स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि जिस दवा की बात हो रही है, उसे झुंझुनूं में वितरित नहीं किया गया था।

बच्चे की मौत के बाद सीकर सीएमएचओ अशोक महरिया और चिराना स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने अपनी जांच रिपोर्ट दी। चिराना प्रभारी ने बताया कि जिस दवा को पीकर तबीयत बिगड़ने और उसके बाद मौत होने की बात बच्चे के माता-पिता कह रहे हैं। उस बैच की दवाई झुंझुनूं जिले में सप्लाई ही नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें