फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Cases Rajasthan: प्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट XFG और LF.7.9 की पुष्टि, जयपुर में सबसे ज्यादा केस

Thu, 29 May 2025 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य में इस वर्ष अब तक कोरोना के कुल 39 मामले सामने आए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जयपुर में सबसे अधिक 17 केस दर्ज किए गए हैं। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कोरोना मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए थे। गुरुवार को इनकी रिपोर्ट आ गई है। पुणे स्थित एनआईवी लैब में भेजे गए 4 मरीजों के सैंपल में से 2 में XFG और LF.7.9 के 2 केस मिले हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि भारत के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में इन दिनों इन दोनों वैरियंट के केस ज्यादा आ रहे हैं।

विज्ञापन




ज्यादा खतरनाक नहीं वैरिएंट
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया की ये स्ट्रेंथ ज्यादा खतरनाक नहीं है। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ के एरिया में जा रहे बच्चों, बुजुर्गों और किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को मास्क का उपयोग करना चाहिए, ताकि बचाव हो सके।

ये भी पढ़ें- मिर्धा के समर्थक पार्षदों को कारण बताओ नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप
विज्ञापन


अब तक प्रदेश में कुल 39 केस
चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस साल अब तक कुल 39 केस सामने आ चुके हैं और एक मरीज की मौत इस बीमारी से हुई है। जिलेवार रिपोर्टे देखे तो सबसे ज्यादा जयपुर में 17 केस आए है। जबकि जोधपुर में 6, उदयपुर में 4, डीडवाना में 3, बीकानेर, अजमेर में 2-2, दौसा, बालोतरा, फलौदी, सवाई माधोपुर और एक अन्य जगह एक-एक केस मिला है।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं को लेकर दौरा
गुरुवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर दीपक माहेश्वरी ने SMS अस्पताल का दौरा किया और ऑक्सीजन प्लांट का जायज़ा लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि एलएमओ प्लांट पूरी तरीक़े से काम कर रहा है और लगभग 90 प्रतिशत ऑक्सीजन इसी प्लांट से अस्पताल में सप्लाई की जा रही है। इसके अलावा दो अन्य ऑक्सीजन प्लांट भी अलर्ट मोड पर रखे गए हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें