फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Mahaarally: राजस्थान के नेताओं का दिल्ली कूच, बसों में भरकर जत्थे हुए रवाना

Sat, 13 Dec 2025 08:45 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली बुलाई है। राजस्थान से कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा बसों में भर कर कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महारैली के लिए बसों में भर कर रवाना होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 14 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली की तैयारियों को लेकर राजस्थान कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली जुटना शुरू हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी राजस्थान में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है। गहलोत ने कहा-  कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसम्बर, 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए आयोजित ’वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैली में आप सभी साथियों सहित सम्मिलित होकर रैली को सफल बनायें।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं की सूची तैयार कर ली गई है, साथ ही वाहनों की संख्या और यात्रा से जुड़े प्रबंध भी कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन




रैली के लिए दिल्ली रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्ता



यह भी देखें- Jaipur: पूर्व मंत्री का हनुमानगढ़ बवाल पर आया बयान, मामले पर क्या बात कही?

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली की महारैली में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले से जाने वाले कार्यकर्ताओं की व्यवस्था और सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित जिलाध्यक्षों को सौंपी गई है। इसके लिए विधानसभा और ब्लॉक स्तर तक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समन्वय के लिए की जा रही व्यवस्था
 

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली के निकट होने के कारण इस बार राजस्थान से सबसे बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा सरकार रैली को लेकर तरह-तरह की बाधाएं खड़ी कर सकती है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को समय से पहले रामलीला मैदान पहुंचने का आह्वान किया गया है।

एआईसीसी कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस की तैयारियों से स्पष्ट है कि इस महारैली में प्रदेश की भागीदारी देश में सबसे प्रभावशाली होगी। उन्होंने कहा कि एआईसीसी को राजस्थान से बड़ी उम्मीदें हैं और समीक्षा बैठक में सामने आया है कि संगठन उन अपेक्षाओं पर खरा उतर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें