फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: भजन सरकार के दो साल पर डोटासरा ने दी खुली बहस की चुनौती, कहा- पर्ची की सरकार ने पीछे धकेल दिया

Sat, 13 Dec 2025 09:44 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है। कहा कि सरकार वादों में विफल रही, जनकल्याणकारी योजनाएं कमजोर हुईं, किसान-शिक्षा-स्वास्थ्य संकट में हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ी है।

विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री के विधायक दल का नेता चुने जाने के दो वर्ष पूर्ण होने पर की गई प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का जन्म पर्ची से हुआ और दो वर्षों में प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनानी चाहिए थीं, लेकिन जनता से किए गए वादों पर चुप्पी साध ली गई।
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक का इलाज मिलता था, जिसे घटाकर 5 लाख कर दिया गया। दुर्घटना बीमा, नि:शुल्क दवा योजना और आरजीएचएस जैसी योजनाएं दम तोड़ रही हैं। कई अस्पताल योजना से बाहर हो चुके हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में दवाइयों का संकट बना हुआ है। सांचौर मेडिकल कॉलेज परियोजना को निरस्त करना सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए लाइन में खड़े हैं, लाठियां खा रहे हैं, गेहूं पर बोनस और समर्थन मूल्य के वादे पूरे नहीं किए गए। किसान सम्मान निधि बढ़ाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ। शिक्षा विभाग में सवा लाख शिक्षकों की कमी है, तबादलों और भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है, जबकि महिला आरक्षण जैसे वादे हवा में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में उत्कृष्ट सहयोग के लिए आईपीएस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसेफ सम्मानित

डोटासरा ने आरोप लगाया कि इंदिरा रसोई, फूड पैकेट योजना, पशुधन बीमा, 150 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद या कमजोर कर दी गईं। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाने की घोषणा के बावजूद केंद्र से एक रुपया भी नहीं मिला। यमुना जल परियोजना की डीपीआर को लेकर मुख्यमंत्री के बयान विरोधाभासी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, बड़े हादसों पर सरकार की संवेदनशीलता नजर नहीं आती। भाजपा सरकार का कोई स्पष्ट विजन नहीं है और प्रशासन बेलगाम हो चुका है। अंत में डोटासरा ने मुख्यमंत्री को अल्बर्ट हॉल पर जनता के सामने खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के काम खुद तुलना में सामने आ जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें