फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: वसुंधरा राजे को मनाने पहुंचे CM भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, अंता टिकट पर मंथन तेज

Fri, 10 Oct 2025 09:06 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Anta by-election: अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा में टिकट चयन पर मंथन तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे से मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की। पार्टी जल्द सभी पक्षों को साथ लेकर प्रत्याशी घोषित करेगी।

विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा तथा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाई है, जबकि कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसी बीच सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के निर्देश पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन


तीनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली बैठक में अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। अंता सीट वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह के लोकसभा क्षेत्र झालावाड़-बरां में आती है और हाड़ौती अंचल को राजे का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि इस उपचुनाव में राजे की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर जुड़ी हुई मानी जा रही है।

भाजपा में टिकट चयन को लेकर अभी तक एकराय नहीं बन पाई है। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा के परिवार को टिकट देने के पक्ष में हैं, जबकि पार्टी नेतृत्व स्थानीय उम्मीदवार पर विचार कर रहा है। कवरलाल मीणा को हाल ही में कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के कारण पार्टी उनकी छवि को लेकर भी सतर्क है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि अंता से पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग और नंदलाल सुमन ने भी टिकट की दावेदारी पेश की है। वहीं, जातीय समीकरणों के लिहाज से पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को भी पार्टी के लिए एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। सैनी अंता से पहले भी विधायक रह चुके हैं, लेकिन उनका भी क्षेत्रीय विरोध है।

यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: जैन भाया को टिकट से किस मुश्किल में फंसे पायलट? मीणा–गुर्जर समीकरण पर मंडराया संकट

दिलचस्प बात यह है कि कभी प्रभुलाल सैनी को वसुंधरा राजे का करीबी माना जाता था, लेकिन 2023 विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए। ऐसे में अब उनके नाम पर भी राजे को मनाने की कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि अंता सीट पर राजे की राय को सम्मान दिया जाए, ताकि हाड़ौती क्षेत्र में पार्टी की एकजुटता बनी रहे। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही सभी पक्षों को साथ लेकर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें- Anta By-Election: दो जिलों की सियासत को साधने वाली सीट है अंता, यहां 70 प्रतिशत वोटर किसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें