फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा ने दी होली की बधाई, जानें क्या कहा?

Wed, 04 Mar 2026 08:57 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Holi 2026: राजस्थान में होली के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन
होली 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से संदेश जारी कर लोगों से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,'हर्षोल्लास और उमंग के महापर्व धुलंडी की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! रंगों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित रहें और अपनों के साथ इस त्यौहार का आनंद लें।' 
 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक्स पर अपने संदेश में लिखा,'खुशी एवं उल्लास के रंगो से सराबोर पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के लिए शुभ हो, जीवन में नवीन ऊर्जा का संचार करे एवं आपस के भाईचारे तथा सौहार्द को मजबूत करे।' दोनों नेताओं ने अपने संदेशों में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए होली को मिल-जुलकर मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'सगळा देश अर प्रदेशवासियां ने होळी री हियै री उण्डाई सूं मोकळी मोकळी सुभकामनावां अर घणा नै घणा राम राम! सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग और आपसी अपनत्व से भरपूर यह त्योहार आपके जीवन में अनगिनत खुशियाँ लेकर आए ऐसी कामना करती हूं!' 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें