फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: राजस्थान को केंद्र से 10% अतिरिक्त कमर्शियल गैस आवंटन, CM भजनलाल शर्मा ने केंद्र का जताया आभार

Thu, 26 Mar 2026 08:08 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: केंद्र सरकार ने राजस्थान को 10% अतिरिक्त कमर्शियल गैस आवंटित की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली और मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गैस आपूर्ति को लेकर सामने आ रही चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य को 10 प्रतिशत अतिरिक्त कमर्शियल गैस का आवंटन किया है। इस निर्णय के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की गैस, पेट्रोल या डीजल की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों, विशेष रूप से जिला कलेक्टरों को निगरानी और मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों को प्रदेश की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह परिस्थिति न तो केंद्र सरकार, न ही राज्य सरकार और न ही किसी राजनीतिक दल के कारण उत्पन्न हुई है, बल्कि यह वैश्विक परिस्थितियों का परिणाम है। बावजूद इसके, राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, केवल सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि वे सहयोग करें और अनावश्यक अफवाहों से बचें। सरकार जल्द ही जागरूकता अभियान भी चलाएगी।

पढ़ें- राजस्थान में RGHS पर टकराव: 700 निजी अस्पतालों का सेवाएं बंद करने का दावा, योजना पर सरकार बोली- सब चंगा सी

 

विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली और मंत्रिमंडल
उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे ऐसे मामलों की जानकारी प्रशासन को दें। 

बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में विपक्ष सरकार के साथ है और सरकार को वैकल्पिक साधनों को भी बढ़ावा देना चाहिए। इसके अलावा विधायक रामकेश मीणा, राजेंद्र पारीक, श्रीचंद्र कृपलानी, सुभाष गर्ग, मनोज नयांगली और अशोक कोठारी ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं जोगाराम पटेल, थावरचंद और जोगेश्वर गर्ग वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। मुख्यमंत्री ने सभी दलों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि एकजुट प्रयासों से ही प्रदेश इस स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें