फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर के नरेना में दरिंदगी: पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन की सिर में गोली मारकर हत्या, इलाके में आक्रोश

Wed, 11 Jun 2025 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर और सीओ सांभर अनुपम मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई, लेकिन हत्यारे फरार होने में कामयाब रहे। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब जांच के दौरान पता चला कि पंप पर लगे CCTV कैमरे बंद थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पेट्रोल के पैसे मांगने पर सेल्समैन की सिर में गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर ग्रामीण के नरेना थाना क्षेत्र के मरवा गांव में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। शाकंभरी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर काम करने वाले 23 वर्षीय सेल्समैन शैतान सिंह खटाना की सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन


घटना ऐसे घटी
पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 10 बजे एक काले रंग की एसयूवी में सवार होकर दो बदमाश पेट्रोल भरवाने पहुंचे। जब शैतान सिंह ने पेट्रोल भरने के बाद उनसे पैसे मांगे तो बदमाशों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों में से एक ने पिस्टल निकाल ली। शैतान सिंह के विरोध करने पर बदमाश ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही शैतान सिंह मौके पर गिर पड़ा। सहकर्मियों ने घायल शैतान सिंह को तुरंत नरैना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें: वन्य जीवों कराई जा रही है गणना, बांसवाड़ा में 65 व डूंगरपुर में 40 वाटर हॉल्स पर कार्मिक तैनात
विज्ञापन


मौके पर पुलिस, परिजनों का प्रदर्शन
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर और सीओ सांभर अनुपम मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई, लेकिन हत्यारे फरार होने में कामयाब रहे। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब जांच के दौरान पता चला कि पंप पर लगे CCTV कैमरे बंद थे। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों और परिजनों ने गहरा रोष व्यक्त किया और अस्पताल के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। मोरड़ी खुर्द निवासी मृतक शैतान सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। परिजनों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पंप संचालक पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें