फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर में बम धमकी से हड़कंप, विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट खाली, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Mon, 13 Apr 2026 02:22 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में सोमवार को विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद सभी परिसरों को खाली कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
जयपुर में बम धमकी से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


विधानसभा को ई-मेल से धमकी
विधानसभा सचिवालय को सुबह करीब 11:10 बजे एक ई-मेल मिला, जिसमें अगले तीन घंटे के भीतर विधानसभा भवन को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही विधानसभा परिसर को तुरंत खाली कराया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हाईकोर्ट और जिला अदालतों को भी धमकी
राजस्थान में एक बार फिर अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह जयपुर हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के साथ ही जोधपुर और जयपुर की जिला अदालतों को भी धमकी भरे संदेश मिले। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी कोर्ट परिसरों को खाली कराया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट में कड़ी सुरक्षा और जांच
जयपुर हाईकोर्ट परिसर में पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दी और आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। लोगों को परिसर से दूर रहने की सलाह दी गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने कोर्ट के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

सेशन कोर्ट में भी अलर्ट
जयपुर सेशन कोर्ट को भी सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया गया और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक लगातार निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जोधपुर में भी अलर्ट और तलाशी अभियान
जोधपुर जिला अदालत परिसर में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली कराया और तलाशी अभियान चलाया। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बार-बार मिल रही धमकियों से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में राजस्थान के विभिन्न न्यायालयों को एक दर्जन से अधिक बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में ये धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन लगातार मिल रही चेतावनियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी देने वालों की पहचान के लिए साइबर टीम को सक्रिय किया गया है। ई-मेल के स्रोत और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें