फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: राजस्थान में थम नहीं रहा धमाकों की धमकी का सिलसिला, हाईकोर्ट में RDX का आया ई-मेल

Tue, 16 Dec 2025 04:42 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस के लिए हॉक्स कॉल बड़ी चुनौती बन चुके हैं। मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में RDX प्लांट होने के ई-मेल से हडकंप मच गया। बीते 2 महीने में हाईकोर्ट में बम प्लांट करने की अफवाह की यह छठी घटना है
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बम धमाकों की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 3 दिनों में प्रदेश में रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट से लेकर हाईकोर्ट तक पर बम प्लांट होने की धमकियां मिल चुकी हैं। मंगलवार को जयपुर स्थित हाईकोर्ट को भी  बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी जयपुर सेशन कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सोमवार सुबह भेजी गई थी। मेल में दावा किया गया कि हाईकोर्ट परिसर में RDX लगाया गया है और जजों के चेंबर व बाथरूम में बम प्लांट किए गए हैं। दोपहर 2 बजे तक कोर्ट खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। हाईकोर्ट में बीते दो महीनें छठी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले पिछले दिनों जयपुर में सांगानेर थाने के पास होटल इंटरकांटिनेंटल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एहतियातन जयपुर हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट दोनों परिसरों को खाली कराया गया। सुबह करीब 8 बजे से पुलिस, डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, सिविल डिफेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो करीब ढाई घंटे तक चला।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: नीमकाथाना रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, आरोपी की लोकेशन मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

ACP अशोक नगर बालाराम ने बताया कि सघन तलाशी के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद इसे झूठी धमकी करार दिया गया, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

पुलिस के अनुसार धमकी भरा ई-मेल सुबह करीब 7:15 बजे प्राप्त हुआ था। शुरुआत में सेशन कोर्ट को लेकर भ्रम की स्थिति बनी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि धमकी हाईकोर्ट को लेकर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि इस महीने में अब तक जयपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की छह बार धमकी मिल चुकी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मंगलवार को ही अलवर में मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की दी धमकी भी मिली। जिससे प्रशासन में  हड़कंप मच गया। आनन फानन ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा । उच्च अधिकारी मामले में नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें